Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, December 27, 2013
Posted by NJFI media

पाकिस्तानी के हाथ से हुई एक चूक... और श्रीलंका ने मार ली बाजी

अबु धाबी. दिनेश चंडिमल की नॉटआउट हाफ सेंचुरी के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया। पाकिस्तान द्वारा दिए 233 रन के लक्ष्य को मैथ्यूज एंड कंपनी ने 49.4 ओवरों में हासिल कर लिया।
 
हार के बावजूद पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया। मोहम्मद हफीज मैन ऑफ द सीरीज रहे।
 
पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन से उनके इरादों पर पानी फेर दिया। मोहम्मद हफीज (41 रन), मिस्बाह (51 रन) और अनवर अली (41 रन) के अलावा कोई भी प्रभावशाली पारी नहीं खेल सका। 
 
जवाब में श्रीलंका ने 233 रन के टार्गेट को 2 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच रहे चंडिमल 64 रन और अजंथा मेंडिस 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:27 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:27 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "पाकिस्तानी के हाथ से हुई एक चूक... और श्रीलंका ने मार ली बाजी"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter