Published On:Wednesday, December 4, 2013
Posted by NJFI media
नीमच सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण
- जिला जनसम्पर्क कार्यालय नीमच (म0प्र0)
- स मा चा र
- सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण
- नीमच, 4 दिसम्बर 2013, सम्भागायुक्त उज्जैन सम्भाग उज्जैन एंव आई.जी.श्री व्ही. मधुकुमार ने बुधवार को नीमच के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। सम्भागायुक्त श्री के0सी0 गुप्ता एंव आई.जी. श्री मधुकुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2013 के तहत 8 दिसम्बर 2013 को होनी वाली मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। सम्भागायुक्त ने विधानसभा क्षैत्र नीमच एंव जावद के लिए दो-दो गणना कक्षों में लगाई गई सात-सात गणना टेबलों, रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर की गणना टेबलों, मनासा क्षैत्र के लिए एक गणना कक्ष में लगाई गई 15 गणना टेबलों तथा डाक मत पत्रों की गणना के लिए लगाई गई पृथक गणना टेबलों, का अवलोकन किया ।
- सम्भागायुक्त श्री गुप्ता एंव आई.जी. श्री मधु कुमार ने गणना एजेन्टों की विधान सभावार पृथक-पृथक की गई प्रवेश व्यवस्था, स्ट्रांगरूम से ईलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन लाने एंव वापस सीलिंग रूम में ले जाने की व्यवस्था, मीडिया सेन्टर की स्थापना ,सी.सी.टीव्ही कैमरों की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्लान का भी अवलोकन किया। सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने मतगणना कार्य में लगाये गये कर्मचारियों के लिए पेयजल, चाय, नाश्ते एंव भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डी0आई0जी0 श्री सतीश सक्सैना, कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारीस,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राजेन्द्र सिंह,सी.एस.पी.श्री पंकज दीक्षित, परियोजना अधिकारी श्री एस.कुमार, जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री जगदीश मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय, डी.एस.पी. श्री छात्रपालसिंह परिहार, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एस.सी. सेठे भी उपस्थित थे।
- स मा चा र
- सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने किया जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण
- नीमच, 4 दिसम्बर 2013, सम्भागायुक्त उज्जैन सम्भाग उज्जैन श्री के0सी0गुप्ता ने बुधवार को नीमच में जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया और लम्बित विभागीय जाॅच प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण करने के निर्देष दिए। उन्होने लम्बित कार्यो को भी निर्धारित समयसीमा मंे पूर्ण करवाने के निर्देष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी0एस0 रण्दा को दिए।
- सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने इस निरीक्षण के दौरन म.न.रे.गा, समग्र स्वच्छता अभियान, वाटरषेड संबंधी नस्तियों, पंजीयों और केषबुकों का अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या के साथ ही रिक्त पदों की स्थिति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल भी उपस्थित थे।

