Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media
मुंबई कार हादसा: क्या आकाश अंबानी ही चला रहे थे एस्टन मार्टिन -
मुंबई। इसी महीने की आठ तारीख को मुंबई में हुए कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां बड़ी बात यह है कि इस कार हादसे में एक कार भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की थी। हादसे में मुकेश अंबानी की 4 करोड़ की कार एस्टन मार्टिन और ऑडी थी। इस हादसे में दो लोग मर गए थे।
यहां सबसे बड़ी बात सामने आ रही है कि उस समय ऑस्टन मार्टिन को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी चला रहे थे। लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। लेकिन मुंबई के कई अखबार यह कह रहे है कि उस रात एस्टन मार्टिन को आकाश अंबानी ही चला रहे थे।
रिलायंस ने कहा है कि उस गाड़ी को चालक चला रहा था। सवाल यह भी उठ रहे है कि गाड़ी को गलत दिशा में क्यों चलाया जा रहा था। चालक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए यह कहा कि वह ही एस्टन मार्टिन को उस समय चला रहा था।
फोरेंसिक रिपोर्ट में उंगलियों के निशान के दो सेट मिले हैं। हांलाकि रिपोर्ट चालक के दावों का खंडन नहीं करती है। लेकिन अभी भी कई दावे ऐसे है जो कह रहे हैं कि उस रात एस्टन मार्टिन को आकाश अंबानी चला रहे थे।


