Published On:Tuesday, January 14, 2014
Posted by NJFI media
बॉलीवुड हीरोइनें भी नहीं भायीं, इन स्टार्स को ये लड़कियां रास आईं
प्यार कहीं भी हो सकता है। ये परिस्थितियों या नियमों से बंधा नहीं होता है। ये बात हर आम-ओ-खास इन्सान से वास्ता रखती है। अब अगर बॉलीवुड की ही बात करें तो कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सेलिब्रिटी एक्ट्रेसेस से शादी रचाई, तो वहीं कई ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्हें ऐसी लड़कियों से प्यार हुआ जिनका सिनेमाई दुनिया से कोई वास्ता नहीं था।
इन्हें ना सिर्फ साधारण लड़कियों से प्यार हुआ बल्कि शादी भी रचाई। अब हाल ही में हुई जॉन अब्राहम की शादी को ही ले लीजिए। जॉन 9 साल तक 'बिल्लो रानी' यानी बिपाशा के साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उन्हें जीवन-साथी चुनने के लिए प्रिया रुंचाल ज्यादा सटीक लगीं और जॉन ने उनसे शादी रचा ली। बॉलीवुड ऐसे कई उदाहरणों से भरा पड़ा है।


