Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, January 22, 2014
Posted by NJFI media

बर्फीले तूफान से फिर ठप हुआ अमेरिका, तीन हजार उड़ानें रद्द, देखें तस्‍वीरें

बर्फीले तूफान से फिर ठप हुआ अमेरिका, तीन हजार उड़ानें रद्द, देखें तस्‍वीरें
वाशिंगटन। कड़ाके की ठंड और बर्फीले तूफान ने उत्तरी-पूर्वी अमेरिका को जबरदस्त झटका दिया है। खराब मौसम की वजह से अब तक तीन हज़ार उड़ानें रद्द करनी पड़ी। वहीं, सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल तक सभी बंद कर दिए गए। इस दौरान सफर पर निकले लाखों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। ख़राब हालत को देखते हुए न्यूजर्सी गर्वनर क्रिस क्रिस्टी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी।
वहीं, वर्जिनिया और कनेक्टिकट में रहवासियों को यात्रा न करने की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तरी कैरोलिना में कुछ स्कूलों को समय से पहले बंद करने और वर्जिनिया में सभी स्कूलों पर ताले लगाने की खबरें हैं। पश्चिमी वर्जिनिया और प्रिंसटन के गैस स्टेशनों पर लोगों की लाइन लगना शुरू हो गई है। यहां लोग खराब मौसम को देखते हुए प्रोपेन गैस और खाने की चीजों को जमा कर रहे हैं। लोगों को मौसम बिगड़ने के साथ बिजली जाने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि कई इलाकों का तापमान सामान्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
आई-95 हाईवे पर बोस्टन से लेकर वाशिंगटन तक बुरी तरह जाम लगा रहा। फ्लाइटअवेअर.कॉम के मुताबिक, पूरे अमेरिका में करीब तीन हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हजारों यात्री खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 4:31 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 4:31 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "बर्फीले तूफान से फिर ठप हुआ अमेरिका, तीन हजार उड़ानें रद्द, देखें तस्‍वीरें"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter