Published On:Friday, January 17, 2014
Posted by NJFI media
शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालात में मौत
नई दिल्ली
अपने पति एवं केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार के बीच कथित अफेयर से दुखी सुनंदा थरूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटेल लीला पैलेस में शुक्रवार शाम को सुनंदा का शव मिला। सुनंदा की मौत के बारे में खुद शशि थरूर ने पुलिस को सूचना दी। यह घटना थरूर दंपती के बीच ट्विटर विवाद के ठीक एक दिन बाद सामने आई है।
शशि थरूर और सुनंदा दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटेल लीला पैलेस के कमरा नंबर 345 में ठहरे हुए थे। दोनों गुरुवार को होटेल में आए थे। शशि थरूर के पीएस अभिनव कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घर में पुताई के काम के कारण दोनों होटेल में ठहरे थे। शुक्रवार सुबह शशि थरूर होटेल से ही तैयार होकर एआईसीसी की बैठक में गए थे।
उनके मुताबिक, 'शाम करीब साढ़े आठ बजे शशि थरूर होटेल में वापस लौटे। होटेल के कमरे में बेडरूम का दरवाजा बंद था। उन्होंने सोचा की सुनंदा सो रही हैं, इसलिए डिस्टर्ब नहीं किया। कुछ देर बाद उन्होंने बेडरूम में झांककर देखा तो सुनंदा बिस्तर पर बेसुध पड़ी हुई थीं। उन्होंने घबराकर मुझे फोन किया और फिर मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।' बकौल अभिनव सुनंदा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उन्होंने रजाई ओढ़ी हुई थी।