Published On:Friday, January 3, 2014
Posted by NJFI media
पनीर मसाला डोसा
सामग्री :
1 कप कच्चा चावल, 1 कप उबला हुआ चावल, 1 कप कसा हुआ पनीर, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 टी स्पून कटी हुई हरी धनिया, रोस्ट करने के लिए तेल, स्वादानुसार नमक।
विधि :
1. कच्चे चावल और उबले हुए चावल को एक साथ दो घंटे के लिए भिगो दें। फिर दोनों को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें। आवश्यक हो तो पीसते वक्त थोड़ा सा नमक मिलाएं।
2. अब पनीर, हरी मिर्च, कटी धनिया को चावल पेस्ट में अच्छी तरह मिला दें।
3. अब डोसा पैन (भारी छिछला हुआ तवा) को गर्म करें और एक बड़ा चम्मच भर कर तवे पर उड़ेलें और गोलाई में घुमाते हुए फैलाएं। हलका मोटा ही रखें। अब डोसा के चारों ओर थोड़ा तेल फैलाएं। धीमी आंच में ठीक से पकने दें।
4. नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमागरम सर्व करें।
नोट : जो लोग डोसा थोड़ा खमीर वाला चाहते हैं वे घोल में पनीर मिलाने से पहले उसे पांच घंटे के लिए अलग रखें और जब खमीर उठ जाए तब पनीर मिलाएं। आप चाहें को पनीर मसाला मिश्रण अलग से तैयार करके भी भर सकती हैं। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें और एक कटा हुआ प्याज व 1/4 चम्मच जीरा डालकर भूनें। प्याज सुनहरा होने पर चुटकी भर हल्दी, 50 ग्राम मसाला हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह भूनें। सबसे अंत में 1/2 चम्मच पनीर मसाला पाउडर व कटी हुई धनिया डालकर आंच से उतार लें।


