Published On:Wednesday, January 22, 2014
Posted by NJFI media
पनीर मखाना
सामग्री :
500 ग्राम पनीर, 2 कप मखाना, 4 प्याज, 4 टमाटर, 1 इंच का टुकड़ा अदरक, 4-5 लहसुन की कलियां, आधा कप क्रीम, 2 कप दूध, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चौ.टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून सूखा हुआ पुदीना, 1 कप काजू, आधा टी स्पून गरम मसाला, 1 टे.स्पून खसखस, आधा कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 4 टे.स्पून मक्खन।
विधि :
एक पैन में मक्खन गरम करें और मखाना फ्राइ कर लें। पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक को भी बारीक काट लें।
खसखस को चौथाई कप पानी में भिगो दें। 1 घंटे बाद खसखस को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
अब एक पैन में मक्खन गरम करें, अब इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक फ्राइ करें।
खसखस का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलायें और फिर आंच से उतार लें।
अब इसमें मखाना, पनीर, क्रीम, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और पुदीना डाल दें। आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
अब इसे फिर से आंच पर रखकर दूध डाल दें। जब यह उबलने लगे तो 3 कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकने दें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
काजू और गरम मसाला डाल दें। एक मिनट और पकाये और आंच से उतारकर सर्विंग बाउल में डालकर हरे धनिये से सजाकर सर्व करें।

