Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, January 22, 2014
Posted by NJFI media

दूसरी हार से भारत ने गंवायी नंबर वन रैकिंग

Image Loading
गेंदबाजों के डेथ ओवरों में ढीले प्रदर्शन और बल्लेबाजों के महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट गंवाने के कारण भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 15 रन की हार के साथ ही वनडे अपनी नंबर एक रैंकिंग भी गंवा दी।
भारत को अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लिए 42 ओवर में 297 रन बनाने थे लेकिन वह 41.3 ओवर में नौ विकेट पर 277 रन ही बना पाया। भारत की यह लगातार दूसरी हार थी जिससे ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गया। डकवर्थ लुईस पद्वति से 41.3 ओवर में 293 बराबरी का स्कोर था। मैच बारिश से प्रभावित रहा और न्यूजीलैंड की पारी के दौरान व्यवधान के कारण इसे 42 ओवर का कर दिया गया। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर मैन ऑफ द मैच विलियमसन (77) और रोस टेलर (57) के अलावा एंडरसन की 17 गेंद पर खेली गई 44 रन की धमाकेदार पारी से सात विकेट पर 271 रन बनाये। भारतीय सलामी बल्लेबाज फिर से नहीं चल पाए जबकि मध्यक्रम में अंजिक्य रहाणे (36) और सुरेश रैना (35) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कोहली ने हालांकि 65 गेंद पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए जबकि धौनी ने 44 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। भारतीय टीम को आखिरी तीन गेंदों पर जब 20 रन चाहिए थे तभी बारिश के कारण आगे मैच नहीं हो पाया। एंडरसन ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और 67 रन देकर तीन विकेट लिए। टिम साउथी हालांकि न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने नौ ओवर में 72 रन देकर चार विकेट लिए।

भारतीय टीम अब 25 जनवरी को आकलैंड में तीसरा वनडे मैच खेलेगी जो धौनी की टीम के लिए करो या मरो जैसा मैच होगा। भारत की हार का कारण फिर से शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा। शिखर धवन (22 गेंद पर 12) और रोहित शर्मा (34 गेंद पर 20 रन) टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा। दसवें ओवर में जब टीम का स्कोर 37 रन था तब तक ये दोनों पवेलियन कूच कर गए थे। कोहली ने हालांकि अपनी नेपियर वाली फार्म ही बरकरार रखी और न्यूजीलैंड के आक्रमण को हाशिये पर डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्हें यहां रहाणे के रूप में अच्छा साथी मिला। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े लेकिन ओवर कम होने और बड़ा लक्ष्य होने का दबाव बल्लेबाजों पर साफ दिख रहा था। कोहली और रहाणे जब मिलकर न्यूजीलैंड के लिए सिरदर्द बन रहे थे तब फिर से मिशेल मैकलेनगन की शार्ट पिच गेंद काम कर गई। रहाणे उस पर सही टाइमिंग से पुल नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ल्यूक रोंची के दस्तानों में चली गई। इससे पहले ओवर में कोहली ने वनडे में अपना 29वां अर्धशतक पूरा किया। रैना की खराब फार्म को देखते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी स्वयं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन बल्लेबाजी पावरप्ले का शुरुआती ओवर ही भारत के लिए घातक साबित हुआ। साउथी के इस ओवर में कोहली ने मिडविकेट पर करारा शाट जमाना चाहा लेकिन गेंद लांग आन पर खड़े स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक डेविच के पास चली गई। धौनी के पास तेजी से रन बनाने के लिए अलावा कोई चारा नहीं था और उनका रैना को भी साफ संदेश था कि गेंद को लगातार सीमा रेखा पार पहुंचाकर ही मैच जीता जा सकता है। इन दोनों ने एंडरसन और काइल मिल्स पर कुछ अच्छे करारे शाट भी लगाए और केवल 33 गेंद पर 62 रन जोड़ दिए। भारत अच्छी स्थिति में दिखने लगा लेकिन रैना ने मिल्स की गेंद हवा में लहराकर कैच दे दिया। उन्होंने 22 गेंद खेली और छह चौके लगाए।
धोनी जब 39 रन पर थे तब उन्हें जीवनदान मिला। इसका फायदा उठाकर उन्होंने साउथी पर छक्का जड़कर अपना 52वां वनडे अर्धशतक पूरा किया, लेकिन एंडरसन ने अगले ओवर में पूरा पासा पलट दिया। उन्होंने पहली गेंद पर धौनी सही टाइमिंग से शाट नहीं लगा पाए और बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े विलियमसन ने कैच करने में कोई गलती नहीं की। इसी ओवर में रविंद्र जडेजा (12) धीमी गेंद पर बोल्ड हो गए। इससे भारत की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गई। धौनी ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों में फिर से मोहम्मद शमी (55 रन देकर तीन विकेट) ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में फिर से खराब गेंदबाजी और केवल 8.4 ओवर में 101 रन लुटाए। कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम का पावरप्ले का फायदा उठाने के लिए एंडरसन को खुद से पहले भेजने का फैसला सही साबित हुआ। एंडरसन ने आर अश्विन और इशांत शर्मा पर दो-दो छक्के जड़े। टेलर के साथ उन्होंने केवल 28 गेंद पर 74 रन की बड़ी भागीदारी की। बिग हिटर एंडरसन का जोड़ीदार टेलर भी शांत नहीं था, उन्होंने इस दौरान अपना 26वां वनडे अर्धशतक जड़ा। पावरप्ले के चार ओवरों में न्यूजीलैंड ने महज एक विकेट खोकर 58 रन बनाए। एंडरसन के 39वें ओवर में आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की रन गति हालांकि धमी पड़ गयी थी। ल्यूक रोंची (नाबाद 18) के प्रयास से टीम 270 रन के पार पहुंची। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 4:42 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 4:42 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "दूसरी हार से भारत ने गंवायी नंबर वन रैकिंग "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter