Published On:Thursday, January 16, 2014
Posted by NJFI media
दुनिया में नाम कमाने वाली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज के घर का हाल बेहाल
रांची. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में दर्जनों मेडल प्राप्त करने वाली दीपिका कुमारी का गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। सरकार ने पांच माह पहले राज्य का नाम रोशन करने वाली दीपिका के घर में पानी, शौचालय और स्नानागार का निर्माण कराने की घोषणा की थी।
घोषणा के मुताबिक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने दीपिका के घर में पानी, शौचालय और स्नानागार निर्माण के लिए 4.62 लाख रुपया स्वीकृत कर दिया। विभाग ने इसका सर्टिफिकेट भी 27 नवंबर 2013 को रांची में एक कार्यक्रम में दीपिका के माता-पिता को उपलब्ध करा दिया। लेकिन आज तक दीपिका के घर में न तो पीने के पानी की व्यवस्था हुई और न ही शौचालय और स्नानागार का निर्माण कराया गया।
दीपिका के घर यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना अभी तक फाइलों में ही घूम रही है। इसलिए शायद नाराज दीपिका ने सरकार के ऊपर सुविधाएं न देने का इलजाम लगाया है।


