Published On:Monday, January 27, 2014
Posted by NJFI media
मटर पुलाव
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप बासमती चावल, 1 कप हरी मटर के दाने, 1 प्याज, 1 तेजपत्ता, आधा टी स्पून जीरा, 1 मोटी इलायची, 3-4 लौंग, 3-4 काली मिर्च, 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया, 1 टे.स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
विधि :
बासमती चावल को पानी से धोकर आधे घंटे के लिये भिगो दें।
एक बर्तन में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें मोटी इलायची, काली मिर्च और लौंग डालकर भून लें। अब जीरा डालकर प्याज डाल दें। प्याज जब गुलाबी हो जाये तो उसमें हरी मटर धोकर डाल दें। स्वादानुसार नमक डालकर 2 कप पानी डाल दें।
अगर आप कुकर में बना रहे हैं तो 1 कप पानी ही डालें। खुले बर्तन में बनाने के लिए हम चावल की मात्रा से दुगुना पानी डालते हैं।
गर्मागर्म मटर पुलाव हरे धनिये से सजाकर, हरी चटनी और सलाद के साथ सर्व करें।


