Published On:Monday, January 27, 2014
Posted by NJFI media
ऑनियन रिंग्स
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
4 मध्यम आकार की प्याज, 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, 2 टी स्पून इटैलियन सीजनिंग, 1 अंडा, 1 कप मैदा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 4 टे.स्पून सूजी, तलने के लिए तेल, नमक स्वादानुसार।
सजाने के लिए - पार्सले
विधि :
एक बाउल में प्याज के गोल छल्ले डाल दें उसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून इटैलियन सीजनिंग, नमक और अंडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
एक प्लेट में मैदा डाल लें उसमें बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। नमक और बचा हुआ काली मिर्च पाउडर डाल दें बची हुई सीजनिंग और सूजी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
एक कड़ाही में तेल गरम करें।
प्याज को गोल छल्लों को मैदा वाले मिश्रण में लपेट कर गरम तेल में क्रिस्पी होने तक तले। गर्मागर्म ऑनियन रिंग इटैलियन सीजनिंग और पार्सले से सजाकर सर्व करें।


