Published On:Sunday, February 2, 2014
Posted by NJFI media
ज्वालामुखी के लावे से मरने वालों की संख्या 16 हुई
इंडोनेशिया के एक ज्वालामुखी से निकले लावे से बचावकर्मियों ने जले हुए और शव निकाले तथा गंभीर रूप से घायल एक छात्र की अस्पताल में मौत हो गई.
इन्हें मिला कर लावे से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है.
अधिकारियों ने ज्वालामुखी शांत होने की बात कहते हुए वहां से विस्थापित लोगों को वापस लौटने की अनुमति दे दी थी कि शनिवार को फिर दिन में माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी फट गया.
‘नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ के प्रवक्ता सुतोपो पूवरे नग्रोहो ने बताया कि बचाव कर्मियों ने 14 शव और निकाले तथा जले हुए तीन लोगों को बचाया था.
अभियान का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल असेप सुकर्णो ने बताया कि बचाव अभियान रविवार को फिर शुरू हुआ और ज्वालामुखी के मुहाने से करीब 3 किमी दूर एक शव पाया गया.
एफारिना एतेहैम अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि लावे से गंभीर रूप से जले 24 वर्षीय एक छात्र की आईसीयू में मौत हो गई.


