Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, February 21, 2014
Posted by NJFI media

गृह मंत्रालय के सुरक्षा से इंकार के बाद साउथ अफ्रीका में होगा IPL?



नई दिल्ली
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों को फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती। जिसके बाद इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि इस साल आईपीएल भारत में नहीं खेला जाएगा। इस साल के आईपीएल मैचों के साउथ अफ्रीका में आयोजित किए जाने की संभवाना है। इससे पहले वर्ष 2009 में भी आम चुनावों के कारण सुरक्षा के मद्देनजर आईपीएल को साउथ अफ्रीका में आयोजित किया गया था। उस समय आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी थे।

शुक्रवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पत्रकारों से कहा, 'आम चुनावों के कारण आईपीएल मैचों को जरूरी सुरक्षा कवर दे पाना संभव नहीं होगा।' सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि वह चुनाव के बाद ही आईपीएल को पर्याप्त सुरक्षाकर्मी मुहैया करा सकेगा और चुनाव मई के बीच में संपन्न होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने इस बात के संकेत दिए थे कि आईपीएल के आयोजन के लिए साउथ अफ्रीका पसंदीदा जगह है। यह निर्णय बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और आईपीएल के चेयरमैन रंजीव बिस्वाल ने गुरुवार को गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:36 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:36 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "गृह मंत्रालय के सुरक्षा से इंकार के बाद साउथ अफ्रीका में होगा IPL?"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter