Published On:Tuesday, February 25, 2014
Posted by NJFI media
भारत में 29% नवजात बच्चों की मृत्यु : सर्वे
वॉशिंगटन : दुनियाभर में एक साल में दस लाख बच्चों की जन्म के एक दिन के भीतर ही मृत्यु हो जाती है. दुनियाभर में अपने जन्म के पहले दिन ही मारे जाने वाले बच्चों का 29 प्रतिशत अकेले भारत में हैं. सेव
द चिल्ड्रन ने एक रिपोर्ट में कहा इस चीज को भारत जैसे देश में हल्के में
नहीं लिया जा सकता जो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में
से एक0है.
हालांकि
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने पिछले दशक में स्वास्थ्य क्षेत्र में
अच्छी प्रगति की है लेकिन अब भी कई विसंगतियां हैं. ब्रिटेन के एनजीओ ने
कहा कि भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मत्यु दर 1990 के बाद से
आधी से ज्यादा कम हो गयी है. 1990 में 1000 जन्म पर 126 बच्चों की मृत्यु
हो जाती थी और अब शिशु मृत्युदर 56 पहुंच गयी है.

