Published On:Wednesday, February 12, 2014
Posted by NJFI media
अमेरिका ने कहा- मोदी को लेकर वीजा नीति में नहीं होगा बदलाव
वॉशिंगटन. मोदी को वीजा नीति को लेकर अमेरिका ने अपना रुख फिर
से स्पष्ट किया है। अमेरिका ने कहा है कि मोदी की वीजा नीति को लेकर कोई
बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही उन अफवाहों पर भी विराम लग गया है जिसमें
माना जा रहा था कि गुरुवार को भारत में अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात
के बाद अमेरिका मोदी से वीजा प्रतिबंध हटा सकता है। गौरतलब है कि गुजरात
में 2002 के दंगों के बाद से अमेरिका ने मोदी को वीजा देने पर प्रतिबंध लगा
रखा है।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता का कहना है कि पॉवेल और मोदी की
होने वाली मुलाकात मोदी को वीजा पर अमेरिकी रुख में किसी बदलाव का संकेत
नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक साधारण मुलाकात होगी।


