Published On:Wednesday, February 19, 2014
Posted by NJFI media
राजीव के हत्यारों की रिहाई के फैसले को पीएम ने बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के फैसले पर केंद्र और तमिलनाडु सरकार में तकरार बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु सरकार के फैसले को कानूनन गलत बताया है। केंद्र सरकार अटॉर्नी जनरल के जरिए मामले को सुप्रीम कोर्ट भी ले गई है। सुप्रीम कोर्ट से कहा गया है कि राजीव गांधी की हत्या के सात दोषियों को रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर रोक लगाई जाए। कोर्ट आज ही इस याचिका पर सुनवाई करेगा।
क्या है झगड़ा
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दोषियों की सजा-ए-मौत को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था। इसके बाद जयललिता सरकार ने आपात बैठक कर बुधवार को सभी सात दोषियों को रिहा करने का फैसला लिया था और कहा था कि अगर केंद्र सरकार तीन दिन में इस पर मंजूरी नहीं देती है तो राज्य सरकार बिना केंद्र की मंजूरी के ही दोषियों को रिहा कर देगी।


