Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, February 19, 2014
Posted by NJFI media

सूफी गायक हंसराज हंस ने कबूला इस्लाम- पाकिस्‍तानी मीडिया का दावा

लाहौर. पाकिस्तान की अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूफी गायक हंसराज हंस ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। हंस ने जल्द ही मदीना जाने की इच्छा जताई है। 'पाकिस्तान अफेयर्स' और 'यू न्यूज टीवी' नाम के न्यूज पोर्टल्स में दावा किया गया है कि हंस ने लाहौर में उनसे बात की। इसमें हंस ने कहा कि वे काफी समय से इस्लामिक साहित्य पड़ते आए हैं। उन्हें इस धर्म की मान्यताओं पर पूरा भरोसा है, इसलिए उन्होंने धर्म बदला है। अब वे मदीना जाना चाहते हैं।
हालांकि, जालंधर में उनके बेटे युवराज हंस का कहना है कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं। उनके पिता ने धर्म नहीं बदला है। वे जालंधर में ही हैं। उनकी तबीयत थोड़ी खराब है, इसलिए अभी बात नहीं कर सकते।
मोहम्मद यूसुफ बताया जा रहा है नया नाम
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, 'हंस का नाम अब मोहम्मद यूसुफ है। उन्होंने खुद यह फैसला लिया है। लेकिन, म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका नाम पहले की तरह हंसराज हंस ही रहेगा। वे चार दिन पहले लाहौर आए थे। यहीं उन्होंने धर्म बदला।' इसमें से भी दावा किया गया है कि हंस ने पहले ही इस्लाम कबूल करने का फैसला ले लिया था। इसके लिए वे पाकिस्तान आना चाहते थे।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:11 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:11 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सूफी गायक हंसराज हंस ने कबूला इस्लाम- पाकिस्‍तानी मीडिया का दावा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter