कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के उस बयान का समर्थन नहीं करते, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को 'नपुंसक' कहा था।
खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश में उनके संसदीय क्षेत्र फरुखाबाद में 25 फरवरी को रैली के दौरान मोदी को नपुंसक करार देते हुए कहा था कि वह 2002 का गुजरात दंगा रोकने में नाकाम रहे हैं। राहुल ने यहां मीडिया से कहा, ''मैं इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करता।''
कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी कहा कि पार्टी इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करती। संसदीय मामलों के राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की भाषा के इस्तेमाल का समर्थन नहीं करती। यह भाजपा की भाषा है, लिहाजा कांग्रेस नेताओं को इसस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। राहुल ने जो कहा वह सही है।
इधर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ उस भाषा का इस्तेमाल करेगी जो जनता को स्वीकार्य हो।
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 1:48 AM. Filed under
national
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 1:48 AM. Filed under
national
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response