Published On:Saturday, February 15, 2014
Posted by NJFI media
आप में फूट डालकर भाजपा अपनी सत्ता भूख मिटाने हेत सक्रिय
उज्जैन। आपके केजरीवाल को भाजपा कांगे्रस ने राजनैतिक अभिमन्यु बनाकर, जनलोकपाल के चक्रव्यूह में घेर कर कू्रर हत्या कर ही दी। केजरीवाल को चक्रव्यूह में घुसना याद था घुसे भी, चक्रव्यूह तोडने की संवैधानिक प्रक्रिया का संज्ञान भी था, किन्तु चूक गए।
भाजपा बिन्नी को शिंखडी बनाकर खडा कर रही है। आप के 5 विधायकों से बिन्नी सम्पर्क में है। भाजपा बिन्नी को मुख्यमंत्री बनाने की टोह में है। अब आप और कांगे्रस भी धर्म संकट में ही रहेगी। मामला अतिरोचक है। दिल्ली में राष्टपति शासन व लोकसभा चुनाव 2014 के साथ विधानसभा चुनाव ही सच्चा विकल्प है। राजनैतिक अराजकता व अस्थिरता का। केजरीवाल को राजनैतिक अपरिपक्वता के कारण ही यह स्थिति बनी। कांगे्रस ने भी उन्हे परिपक्व नहीं बनाया। केजरीवाल का व्यक्तिगत अंह भी पतन का कारण बना। अंबानी की शातिर चाले कामयाब हुई।


