Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, February 16, 2014
Posted by NJFI media

नेपाल में हवाई जहाज लापता, 18 लोग सवार


नेपाल एयरलाइंस का एक हवाई जहाज पोखरा एयरपोर्ट से रविवार दोपहर को उड़ान भरने के बाद लापता हो गया.

नेपाल एयरलाइंस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्विन औटर (9एन-एबीबी) नाम का ये विमान 15 यात्रियों को लेकर जुमला क़स्बे जा रहा था|
इस विमान में 14 व्यस्क यात्रियों और एक बच्चे के अलावा चालक दल के तीन सदस्य शामिल हैं.

नेपाल एयरलाइंस के प्रवक्ता राम हरि शर्मा ने बताया कि विमान में सवाल 14 यात्री नेपाली हैं, जबकि एक के बारे में बताया जा रहा है कि वो डेनमार्क का है.

उन्होंने बताया कि ट्विन औटर ने ईंधन लेने के बाद रविवार की दोपहर को पोखरा से उड़ान भरी थी.
मौसम की खराबी
उन्होंने बताया, "भैरव एयरपोर्ट ने दोपहर एक बजकर चार मिनट पर चालक दल से इस बात की जानकारी हासिल ली कि विमान रास्ते से भटक रहा है. ऐसा खराब मौसम के चलते हुआ."

राम हरि शर्मा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "एयरलाइंस ने पुलिस को एलर्ट जारी कर विमान की मौजूदा स्थिति पता करने के लिए कहा है और हम बचाव अभियान की तैयारी कर रहे हैं."

सरकारी वायु सेवा का ये विमान पोखरा से जुमला की ओर जा रहा था. जुमला नेपाल की राजधानी काठमांडू से 353 किलोमीटर पश्चिम की ओर है.

इस बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का पायलट के साथ संपर्क टूट गया.

इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर नेपाल में हवाई जहाज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.
उड़ान पर रोक

नेपाल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन बीते वर्षों के दौरान वहां विमान दुर्घटनाएं बढ़ी हैं. आमतौर पर माना जाता है कि अनुभवी पायलटों की कमी, लचर प्रबंधन और रखरखाव की कमी के चलते दुर्घटनाएं बढ़ी हैं.

बीते अक्टूबर में पोखरा में ही एक विमान दुर्घटना में एक चीनी पर्यटक और एक स्थानीय पायलट की मौत हो गई थी.

यूरोपीय संघ ने दिसंबर में नेपाल की एयरलाइंस के सुरक्षा रिकार्ड को देखते हुए उसे काली सूची में डाल दिया था और यूरोपीय संघ के लिए उसकी उड़ानों पर रोक लगा दी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए क्लिक करें यहां क्लिक करें. आप हमें क्लिक करें फ़ेसबुक और क्लिक करें ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 3:52 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 3:52 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "नेपाल में हवाई जहाज लापता, 18 लोग सवार"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter