Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, February 6, 2014
Posted by NJFI media

अमेरिका ने टूथपेस्ट बम को लेकर दी चेतावनी




वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने शीतकालीन ओलंपिक खेल के मद्देनजर अमेरिका और कुछ विदेशी एयरलाइनों को रूस में उड़ान भरने के दौरान टूथपेस्ट बम के प्रति सजग रहने की चेतावनी दी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने इन एयरलाइनों को टूथपेस्ट ट्यूब की तलाश के लिए सजग रहने को कहा है। खुफिया विभाग ने हाल में संकेत दिया कि इनमें विस्फोटक सामग्री हो सकती है। हवाई सफर पर इनका प्रयोग बम बनाने के लिए किया जा सकता है।
होमलैंड सिक्योरिटी के एक अधिकारी ने बयान में कहा कि विभाग सोची ओलंपिक जैसे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़े घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ जानकारी साझा करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मंगलवार को उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की ओर से शीतकालीन ओलंपिक खेल की सुरक्षा के बारे में ताजा जानकारी मिली। शीतकालीन ओलंपिक खेल 7 फरवरी से सोची में शुरू हो रहे हैं।
ओबामा ने उनकी टीम को रूसी सरकार और बाकी भागीदारों के साथ मिलकर सोची खेलों की सुरक्षा पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शीतकालीन ओलंपिक खेल के दौरान सुरक्षा को प्रभावित करने वाली स्थिति पर नजर रखने और किसी भी ताजा सूचना पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:34 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:34 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "अमेरिका ने टूथपेस्ट बम को लेकर दी चेतावनी "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter