Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media
धोनी एशिया कप से बाहर, कोहली करेंगे कप्तानी
मुंबईटीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। धोनी चोट के कारण इसी माह शुरू हो रहे इस टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं। धोनी की जगह अब विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे। एशिया कप 25 फरवरी से बांग्लादेश में खेला जाएगा। इस टूर्नमेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी।
धोनी को न्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में खेलते हुए बाईं बगल में खिंचाव की समस्या हो गई थी। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में 10 दिन लगेंगे। उनकी जगह टीम में दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है।

