Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media
मल्लिका के बिहेवियर से नाराज हुए प्रोड्यूसर्स, अमेरिकी फिल्म से किया बाहर
बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत काफी दिनों से बड़े पर्दे से गायब थीं। बीते दिनों वो एक रियलिटी शो में नजर आई थीं जहां उन्होंने अपना स्वंयवर रचाया था, लेकिन उसके बाद वो फिर से सुर्खियों से दूर हो गई थीं। अब बताया जा रहा है कि वो एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं।
बॉलीवुड की सेक्स सिंबल मानी जाने वाली मल्लिका के बारे में लेटेस्ट खबर ये है कि उन्हें एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसका कारण ये बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता मल्लिका के रवैये और उनके एटीट्यूड से बेहद नाराज थे।
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मल्लिका शेरावत इन दिनों अपने एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई थीं। इस प्रोडक्शन का नाम है 'ए लिटिल हैवेन इन मी'। इस फिल्म को एक अमेरिकी कंपनी प्रोड्यूस कर रही है, जिसका नाम 'बिबिया फिल्म्स' है।
इस फिल्म के डायरेक्टर केशव पनेरी हैं जो भारतीय मूल के कनैडियन निवासी हैं। मल्लिका इस फिल्म के लिए पहली पसंद बताई जा रही थीं, जिन्हें खुद डायरेक्टर ने सेलेक्ट किया था। अब बताया जा रहा है कि अपने लापरवाही भरे रवैये के कारण उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है।


