Published On:Saturday, February 8, 2014
Posted by NJFI media
मोदी के हर वार पर राहुल ने उनके गढ़ में ही किया पलटवार
गुवाहाटी. नई दिल्ली. शनिवार को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच जम कर जबानी तीर चले। राहुल ने मोदी के गढ़ (गुजरात के बरदोली) में पदयात्रा और जनसभा कर निशाना साधा तो मोदी ने पूर्वोत्तर ( इंफाल और गुवाहाटी) में रैलियां कर कांग्रेस पर हमले किए। मोदी ने चेन्नई में भी चुनावी रैली को संबोधित किया।
पटेल-गांधी पर
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को पटेल याद नहीं रहे, उन्होंने 60 साल बाद
याद करने को मजबूर कर दिया। भाजपा के लिए सरदार पटेल राजनेता नहीं, बल्कि
राष्ट्रीय नेता थे।
राहुल बोले कि
गुजरात के नेताओं को गांधी और पटेल के बारे में कुछ पता नहीं है।
उन्होंने इन नेताओं के बारे में कुछ नहीं पढ़ा है। मोदी पटेल की प्रतिमा तो
बनवाना चाहते हैं, लेकिन यह जानते ही नहीं कि सरदार पटेल होने के क्या
मायने थे।
गांधी के बारे में राहुल ने आरएसएस को निशाने पर लिया और कहा कि आरएसएस ने गांधी की हत्या की थी।
इसका जवाब भाजपा ने यह कर दिया कि राहुल शंकर सिंह वाघेला को भूल गए जो
कांग्रेस में हैं और उनका आरएसएस से बेहद करीबी रिश्ता रहा था।
चाय पर
गुवाहाटी में मोदी ने कहा कि आप तो जानते हैं कि चाय से हमारा विशेष नाता है।
बरदोली में राहुल बोले- हम चाय बेचने वालों की इज्जत करते हैं, लेकिन लोगों को उल्लू बनाने वालों की नहीं।
राहुल ने जो कहा और जो भूल गए या जान-बूझ कर जिसकी बात नहीं की
- कहा कि गुजरात में किसान आत्महत्या कर रहे हैं (लेकिन, विदर्भ की बात नहीं की)
- बोले- गुजरात में भ्रष्टाचार है ( लेकिन, 2जी, कोलगेट, सीडब्ल्यूजी घोटोले का जिक्र नहीं किया)
- सरदार पटेल की मूर्ति बनाने के अभियान पर तंज कसा कि लोग मूर्ति

