Published On:Friday, February 21, 2014
Posted by NJFI media
मोदी पर केजरी'वार', विजयी रथ रोकने बंटवाएंगे 10 करोड़ चिट्ठियां
नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मादी को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने इस चिट्ठी के जरिए मोदी से कई मुद्दों पर उनसे अपना रुख जाहिर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस चिट्ठी की 10 करोड़ प्रतियां छापकर देश की जनता के बीच बांटी जाएगी। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह ऐसी ही चिट्ठी कल राहुल गांधी को भी लिखेंगे और उस चिट्ठी की प्रतियां भी लोगों में बांटी जाएंगी।
केजरीवाल ने चिट्ठी में मोदी से पूछा कि क्या आपकी सरकार आएगी तो स्वीस बैंक में जमा काला धन वापस लाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी बंधुओं का विदेशों में कालाधन है। उन्होंने अंबानी के अकाउंट के दो नंबर देते हुए दावा किया है कि यह नंबर मुकेश और अनिल अंबानी के हैं, जिनमें उनकी काली कमाई रखी गई है। यह नंबर 5090160983 और जिनेवा के एचएसबीसी बैंक का 5090160984 है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी से पूछा, आपकी रैलियों के लिए पैसे कहां से आते हैं? उन्होंने पूछा क्या आपकी रैलियों में होने वाले खर्च मुकेश अंबानी उठाते हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल ने मोदी को पत्र लिखकर गैस के दामों पर भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।


