Published On:Saturday, March 15, 2014
Posted by NJFI media
55 लीटर अवैध शराब जप्त
होशंगाबाद।लोकसभा निर्वाचन 2014 के मद्देनजर कलेक्टर श्री राहुल जैन के निर्देशानुसार जिले में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ समस्त आबकारी अमले एवं पुलिस विाग के संयुक्त तत्वावधान में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रह, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सघन चैकिंग अभियान जारी है। सहायक जिला आबकारी आयुक्त ने बताया है कि जिले में आबकारी विभाग के अमले एवं पुलिस बल के सहयोग से 55 लीटर अवैध हाथ मट्टी मदिरा एवं 2150 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है। जप्त अवैध हाथ मट्टी शराब एवं महुआ लाहन के सेम्पल प्राप्त कर शेष सामग्री मौके पर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त महुआ लाहन की यदि मदिरा निर्मित की जाती तो करीब 300 लीटर अवैध मदिरा का निर्माण होता। सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी ने लोकसा निर्वाचन-2014 के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के उपबंधो के उल्लंघन के संबंध में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए आबकारी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष का दूराष क्रमांक 07574-254300 है इसके अलावा होशंगाबाद वृŸा के लिए दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मौजूद थे।
दल प्रारी तथा उप निरीक्षक आबकारी श्री एच.एस.गोयल मो.नं. 7415049441एवं कुमारी एकता सोनकर सदस्य बनाया गया है। इटारसी वृŸा के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एम.के.तिवारी मो.नं. 7415049155 को दल प्रारी तथा उप निरीक्षक आबकारी श्री अमिता जैन मो.नं. 7415049439 को रखा गया है। पिपरिया वृŸा हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर्येन्द्र शर्मा मो.नं. 9425041555 को दल प्रारी एवं उप निरीक्षक आबकारी श्री महेश प्रसाद साहू मो.नं. 9479523520 को रखा गया है। सोहागपुर वृŸा हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक श्रीवास्तव मो.नं. 9630610037 को दल प्रारी एवं उप निरीक्षक आबकारी श्री जे.पी.दुबे मो.नं. 8871692855 को रखा गया है। सिवनीमालवा वृŸा में श्री अशोक श्रीवास्तव सहायक जिला आबकारी अधिकारी मो.नं. 9630610037 को दल प्रारी एवं उप निरीक्षक श्री ानुप्रताप सूर्यवंशी मो.नं. 9406546757 को रखा गया है। नागरिको से अनुरोध किया गया है कि वे नियंत्रण कक्ष अथवा उपरोक्तानुसार आबकारी अमले के नंबरो पर अवैध मदिरा संबंधी सूचनाएं दे सकते हैं।
उक्त गठित दल लोकसा निर्वाचन अवधि में मदिरा के अवैध चैर्यनयन, संग्रहण एवं वितरण पर प्रावी नियंत्रण रखेगा। जिला आबकारी अधिकारी ने आम नागरिकों से कहा है कि यदि किसी प्रकार के मदिरा के अवैध विक्रय, संग्रहण इत्यादि की कोई जानकारी प्राप्त होती है तो वे गठित दल के अधिकारियों को सूचना दें। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।


