Posted by Anonymous | Saturday, March 15, 2014 |
Posted in
Hoshangabad
होशंगाबाद। समर्थन मूल्य पर 25 मार्च से होने वाली गेहूँ खरीदी की तैयारी का जायला लेने आज कलेक्टर श्री राहुल जैन शुक्करवाड़ा सायलो सेंटर, सेमरीहरचंद, सोहागपुर, शोलापुर खरीदी केन्द्र पर पहुँचे।
इन खरीदी केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को सूक्ष्मता से कलेक्टर ने देखा। इस मौके पर उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे गेहूँ खरीदी के लिए मेपिंग करे। उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटे पर्याप्त संख्या में रखे। उन्हीं किसानों को एसएमएस के माध्यम से बुलाएं जिनकी फसल कट चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रो में गेहूं खरीदी के संबंध में व्यापक प्रचार करे। समिति निर्धारित तौलकांटे पर ही परिवहन के लिए जाने वाले गेहूँ की तुलाई करे। तौलकांटे तक गेहूँ की निगरानी का काम समिति का होगा। इसके बाद परिवहनकर्ता की जबाबदारी होगी। खरीदी केन्द्रों पर आद्रंता मीटर एवं सिलाई मशीने सही हालत में हों। हम्मालों के सत्यापन का कार्य शिविर लगाकर कराएं। जहाँ तौलकांटे कम हैं वहाँ किराये से लेकर तौलकांटे लगाए। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूँ खरीदी एवं परिवहन द्वारा ंडारण करने का कार्य आॅनलाईन होगा। गेहूँ खरीदी ारतीय खाद्य निगम के मापदंडो पर ही करें।
इस मौके पर शुक्करवाड़ा में अनुविभागीय अधिकारी होशंगाबाद श्री राजेश शाही, सहायक कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योतिशाह नरवरिया, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री जे.के.सारस्वत, सायलो के तकनीकी सलाहकार श्री शिवशंकर, सोहागपुर में अनुविागीय अधिकारी श्री पी.एस.यादव सहित मंडी सचिव, समिति प्रबंधकीय उपस्थित थे।
Posted by Anonymous | |
Posted in
Hoshangabad
होशंगाबाद।लोकसभा निर्वाचन 2014 के मद्देनजर कलेक्टर श्री राहुल जैन के निर्देशानुसार जिले में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ समस्त आबकारी अमले एवं पुलिस विाग के संयुक्त तत्वावधान में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रह, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सघन चैकिंग अभियान जारी है।
सहायक जिला आबकारी आयुक्त ने बताया है कि जिले में आबकारी विभाग के अमले एवं पुलिस बल के सहयोग से 55 लीटर अवैध हाथ मट्टी मदिरा एवं 2150 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है। जप्त अवैध हाथ मट्टी शराब एवं महुआ लाहन के सेम्पल प्राप्त कर शेष सामग्री मौके पर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त महुआ लाहन की यदि मदिरा निर्मित की जाती तो करीब 300 लीटर अवैध मदिरा का निर्माण होता। सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी ने लोकसा निर्वाचन-2014 के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के उपबंधो के उल्लंघन के संबंध में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए आबकारी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष का दूराष क्रमांक 07574-254300 है इसके अलावा होशंगाबाद वृŸा के लिए दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मौजूद थे।
दल प्रारी तथा उप निरीक्षक आबकारी श्री एच.एस.गोयल मो.नं. 7415049441एवं कुमारी एकता सोनकर सदस्य बनाया गया है। इटारसी वृŸा के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एम.के.तिवारी मो.नं. 7415049155 को दल प्रारी तथा उप निरीक्षक आबकारी श्री अमिता जैन मो.नं. 7415049439 को रखा गया है। पिपरिया वृŸा हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर्येन्द्र शर्मा मो.नं. 9425041555 को दल प्रारी एवं उप निरीक्षक आबकारी श्री महेश प्रसाद साहू मो.नं. 9479523520 को रखा गया है। सोहागपुर वृŸा हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक श्रीवास्तव मो.नं. 9630610037 को दल प्रारी एवं उप निरीक्षक आबकारी श्री जे.पी.दुबे मो.नं. 8871692855 को रखा गया है। सिवनीमालवा वृŸा में श्री अशोक श्रीवास्तव सहायक जिला आबकारी अधिकारी मो.नं. 9630610037 को दल प्रारी एवं उप निरीक्षक श्री ानुप्रताप सूर्यवंशी मो.नं. 9406546757 को रखा गया है। नागरिको से अनुरोध किया गया है कि वे नियंत्रण कक्ष अथवा उपरोक्तानुसार आबकारी अमले के नंबरो पर अवैध मदिरा संबंधी सूचनाएं दे सकते हैं।
उक्त गठित दल लोकसा निर्वाचन अवधि में मदिरा के अवैध चैर्यनयन, संग्रहण एवं वितरण पर प्रावी नियंत्रण रखेगा। जिला आबकारी अधिकारी ने आम नागरिकों से कहा है कि यदि किसी प्रकार के मदिरा के अवैध विक्रय, संग्रहण इत्यादि की कोई जानकारी प्राप्त होती है तो वे गठित दल के अधिकारियों को सूचना दें। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
Posted by Anonymous | Wednesday, February 12, 2014 |
Posted in
Hoshangabad

होषंगाबाद:- नगर पालिका महासंघ कर्मचारी जिला होषंगाबाद मध्यप्रदेष के विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सीताषरण शर्मा का सम्मान समारोह कामख्या गार्डन में आयोजित किया गया। नगरपालिका कर्मचारी संगठन एवं विभिन्न शासकीय विभागओं के कर्मचारी नेताओं ने नर्मदाचंल के गौरव एवं लोकप्रिय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सीताषरण शर्मा का सम्मान पुष्पहार एवं शाल श्रीफल से सम्मानित किया इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री एवं बीज निगम अध्यक्ष मधुकर राव हर्णे , पूर्व विधायक पडि़त गिरिजा शंकर शर्मा, नगर पालिका महासंघ के अध्यक्ष राकेष मिश्रा, प्रदेष संरक्षक जी के पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष माया नारोलिया , कर्मचारी जिला अध्यक्ष पीयूष शर्मा , संरक्षक प्रंषात तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा , अवध विहारी गौर , नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखीलाल राजौरिया , उपस्थित थे। सम्मान समारोह में अतिथियों का स्वागत वंदन, अभिनंदन विभिन्न शासकीय संगठनआंे के कर्मचारी नेताओं ने किया। नगर पालिका संगठन महासंध के प्रदेष अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कर्मचारियों की समास्याओं को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा। और अन्य कर्मचारियों को मिलने वाली सेवा वेतनमान , चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाओं को मुहैया करने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ शर्मा ने कर्मचारियों की विभिन्न समास्याओं को विषेष रूप् से हल करने की बात कही। और महासंघ को सम्मान के प्रति धन्यवाद ज्ञपित किया।
सम्मान समारोह में पूर्व विधायक गिरिजाषंकर शर्मा, पूर्व मंत्री दादा हर्णे, नगर पालिका अध्यक्ष माया नारोलिया ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ प्रषांत जैन व आभार पंडित पीयूष शर्मा ने किया।
Posted by Unknown | Thursday, November 7, 2013 |
Posted in
Dhar,
Dindori,
Guna,
Gwalior,
Harda,
Hoshangabad,
indore,
Jabalpur,
Jhabua,
Katni,
Khandwa,
Khargone,
Mandla,
Mandsaur,
Morena,
mp,
Narsinghpur,
Neemuch,
Panna
नीमच। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच बी.सी.ए/बी.बी.ए. की छात्राओं को केम्पस एम्बेसेडर कु0तनवीर आबेदीन पठान ने संबोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए। 18 वर्ष के हर युवा को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर 25 नवम्बर 2013 को मतदान करना होगा। जिससे हम अपने क्षेत्र, प्रदेष एवं देष के विकास में हिस्सेदारी हेतु योग्य प्रतिनिधि को चुन सकें।
कु0तनवीर आबेदीन ने छात्राओं से स्वयं के साथ परिवार व पड़ौस के सदस्यों को मतदान हेतु सुबह 8ः00 बजे से 5ः00 बजे तक कभी भी ले जाने का संकल्प दिलाया। बी.बी.ए.की छात्रा कु0पूनम लोधा ने किसी के भी दबाव में न आकर अपने मत को स्वेच्छा से किसी भी प्रत्याषी को देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ0श्रीमती मीना हरित ने छात्राओं को स्वयं के परिवार के साथ आस-पड़ौस के पांच घरों में मतदान करने की जागरूकता देने की पहल करने को कहा। रासेयो अधिकारी प्रो0श्रीमती साधना सेवक ने छात्राओं को बताया कि अपने अधिकार का उपयोग कर देष निर्माण में भागीदारी कर सकते है। अतः 25 नवम्बर को अपने पापा-मम्मी, भाई-बहन के साथ मतदान केन्द्र पर जाकर ई.व्ही.एम.मषीन में बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर, स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण में भागीदारी करने को कहा। कार्यक्रम में प्रो0भुपेन्द्र कुमार नायक, प्रो0दीपा पारवानी, प्रो0हेमलता लोक्स, प्रो0वर्षा चैधरी आदि उपस्थित थें।
प्रति
संपादक महोदय ............................................................. इस समाचार को आपके समाचार पत्र में निषुल्क प्रकाषित करने का कष्ट करें।