
नई दिल्ली: रायबरेली में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में बीजेपी रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ 'फायरब्रांड' हिन्दुत्व नेता उमा भारती को चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।
पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि बीजेपी उमा भारती को झांसी के स्थान पर रायबरेली से चुनाव लड़ाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि उमा भारती के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी चुनौती दी जा सकेगी। योग गुरु रामदेव ने भी रायबरेली से उमा की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया है।
उन्होंने ट्वीट किया था, मैं बीजेपी से अपील करता हूं कि वह अपनी मजबूत नेता उमा भारती को रायबरेली में सोनिया गांधी के खिलाफ उतारे। पार्टी सूत्रों ने पुष्टि की है कि रामदेव ने उमा भारती की उम्मीदवारी के संबंध में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बातचीत की है।
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 9:47 PM. Filed under
new delhi
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 9:47 PM. Filed under
new delhi
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response