Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, March 4, 2014
Posted by NJFI media

दिखा दबाव का असर, यूक्रेन विवाद पर कुछ नरम पड़ा रूस


मास्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद अब कुछ थमता दिखाई दे रहा है। अमेरिका समेत कई देशों की तरफ से आ रहे दबाव के बाद रूस ने यह ऐलान किया है कि वह क्रीमिया की सीमा में कोई सैनिक अभ्यास नहीं करेगा।

पहले ये खबरें आ रही थी कि पुतिन की पहल पर रूसी सैनिक बड़ी संख्या में क्रीमिया में जमा हो गए हैं। बताया जा रहा था कि सैन्य अभ्यास के नाम पर रूस ने इस इलाके में अपने करीब डेढ़ लाख सैनिक, नब्बे एयरक्राफ्ट और 80 युद्धपोत तैनात कर दिए थे।

इन खबरों के बाद अमेरिका ने रूस के साथ अपनी सैन्य गतिविधि बंद करने का ऐलान कर दिया था। इन दबावों के बाद रूस ने अपने कदम पीछे खींचे हैं। अमेरिका के अलावा रूस पर यूनाइटेड नेशन्स यूरोपियन यूनियन और नेटो की तरफ से भी दबाव डाला जा रहा था।

खास बात यह है कि युद्ध के छंटते बादल की खबरों के बाद अब दुनिया के बाज़ारों में भी रौनक लौटती दिखाई दे रही है। भारतीय बाज़ार भी उछाल पर हैं। सेंसेक्स इस वक्त करीब 200 अंकों की तेजी दिखा रहा है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:53 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:53 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "दिखा दबाव का असर, यूक्रेन विवाद पर कुछ नरम पड़ा रूस"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter