Published On:Friday, March 7, 2014
Posted by NJFI media
सिमफेरोपोल, 8 मार्च : एएफपी : शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से पूर्व और पश्चिम के बीच के सबसे बड़े संकट के रूप में देखे जा रहे यूक्रेन के हालात पर स्थिति गंभीर होती जा रही है । रूस द्वारा यूक्रेन को महत्वपूर्ण गैस आपूर्ति बंद किए जाने की धमकियों के बाद तनावग्रस्त पूर्वी दोनस्तक शहर में नए सिरे से रूस समर्थक प्रदर्शनों की तैयारी हो रही है । यूक्रेन के इस नए कदम से पश्चिम के साथ संबंधों में और तनाव आने की आशंका पैदा हो गयी है ।

