Published On:Friday, March 7, 2014
Posted by NJFI media
'हाथ' का साथ छोड़ अब साइकिल की सवारी करेंगे जगदंबिका पाल!
नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल ने आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी है। साथ ही लोकसभा से भी इस्तीफा दे दिया। वे उत्तरप्रदेश की डुमरियागंज सीट से सांसद थे। अटकलें हैं कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को 65 वर्षीय पाल लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार से मिले। उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
'और भी हैं जिन्हें सम्मान नहीं मिल रहा'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, "पार्टी के उभरते नेतृत्व को मेरे जैसे नेता की जरूरत नहीं है। मेरे जैसे और भी वरिष्ठ नेता हैं। जिन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। नेतृत्व हमारी बातें नहीं सुनता।"
'बाहर के लोग अब मालिक बन गए हैं'
लखनऊ पहुंचे तो पाल के बयान और तीखे हो गए। उन्होंने कहा, "जो लोग बाहर से (पार्टी में) किराएदार के तौर पर आए थे, वे अब मकान मालिक बन गए हैं।"

