Published On:Friday, March 7, 2014
Posted by NJFI media
बच्चों के लिए आई हीरो की डिज्नी ब्रांड साइकिलें
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल निर्माता हीरो साइकिल्स ने देश में छोटे बच्चों के लिए डिज्नी और मार्वल ब्रांड के तहत साइकिलों की नई रेंज लांच की हैं। तीन से 12 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर उतारी गई यह साइकिलें मिकी माउस और स्पाइडरमैन जैसे चरित्रों के फीचर्स से लैस हैं।
डिच्नी इंडिया की कंच्यूमर प्रोडक्ट इकाई के साथ हुए लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत हीरो साइकिल्स ने 12 मॉडल पेश किए हैं। इनकी कीमत 3,300 रुपये से लेकर 4,500 रुपये के बीच है। डिच्नी और मार्वल की कहानियों और चरित्रों से प्रेरित ये साइकिलें कंपनी के 100 से ज्यादा प्रीमियम डिस्ट्रीब्यूरों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
डिच्नी के मिकी एंड फ्रैंड्स, डिच्नी प्रिंसेज, डिच्नी पिक्सर कार्स और मार्वल के स्पाइडर मैन के फीचर वाली यह साइकिलें अगले तीन माह में 30 शहरों में उपलब्ध हो जाएंगी। इन कंपनियों ने साइिकलों की बिक्री से होने वाली आय में साझेदारी का ब्योरा नहीं दिया है।
डिच्नी इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट और कंच्यूमर प्रोडक्ट्स हेड रोशनी बख्शी ने कहा कि अब बच्चों का भी अपना मत होता है और इन बच्चों को खेलने के ऐसे विकल्प उपलब्ध कराना हमारे लिए अहम है, जिनसे बच्चे प्रभावित होते हैं। हीरो साइकिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज मुंजाल ने कहा कि साइकिल ऐसा माध्यम है जिससे बच्चों को सड़क का पहला अनुभव हासिल होता है। हमारा विश्वास है कि चरित्रों से प्रेरित साइकिलें बच्चों को बेहद पसंद आएंगी।

