Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, March 7, 2014
Posted by NJFI media

9/11 हमले से 6 महीने पहले मिल गए थे संकेत



न्यूयॉर्क : अमेरिका के एक मशहूर समाचार पत्र के अनुसार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन ने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका पर हमले से छह महीने पहले ही आतंकी कार्रवाई के बारे में संकेत दे दिया था. समाचार पत्र ने बताया कि ओसामा के दामाद के खिलाफ सुनवाई में एक गवाह साहिम अलवान ने कहा कि ‘9/11 हमले से छह महीने पहले अलकायदा सरगना ने अपने अमेरिकी सदस्यों  से कहा था कि इस्लामी भाई जेहाद के लिए मरने को तैयार हैं.’
अलवान ने बताया कि ओसामा ने कहा था कि ‘यह जान जाओ कि हमारे यहां ऐसे भाई हैं जो अपनी जान हथेली पर लेकर चलने का इरादा रखते हैं.’ जब न्यायाधीश ने पूछा कि ओसामा के कहने का मतलब क्या था तो उन्होंने कहा ‘उसके कहने का मतलब जान देने से था.’ गौरतलब है कि अमेरिका के सुरक्षा बलों ने ओसामा को मई, 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मार गिराया था.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:18 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:18 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "9/11 हमले से 6 महीने पहले मिल गए थे संकेत"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter