Published On:Sunday, March 2, 2014
Posted by NJFI media
हैरतअंगेज: न खाना-न पानी, केवल हवा और रोशनी के सहारे जिंदा है शुक्र ग्रह से आई ये मानव बार्बी
यूक्रेन: आप भी धोखा खा गए? खैर कोई बात नहीं, आप ही नहीं जो भी देखता है इसे एक असली बॉर्बी डॉल ही समझता है. लेकिन हम बता दें कि ये न तो बॉर्बी डॉल है और न कोई प्लास्टिक का पुतला. ये हैं यूक्रेन का अजूबा, 23 साल की सेक्सी मॉडल वेलेरिया ल्यूकरायनॉवा.
डेली मेल के मुताबिक अपनी इस बार्बी डॉल वाली कमसिन काया बनाए रखने के लिए वेलेरिया ने काफी समय से खाना-पीना भी छोड़ रखा है. उनका दावा है कि वो अब सिर्फ हवा और रोशनी के सहारे जिंदा है.
फेसबुक पेज पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आने के बाद वेलेरिया दुनियाभर में मशहूर हो गई हैं. सोशल वेबसाइट्स पर छाई वेलेरिया ल्यूकरायनॉवा के दावे और भी ज्यादा हैरतअंगेज हैं. वेलेरिया का दावा है कि वो धरती की नहीं हैं. इस ह्युमन बॉर्बी डॉल का कहना है कि वो शुक्र ग्रह की रहने वाली हैं.
इतना ही नहीं वेलेरिया ल्यूकरायनॉवा का दावा है कि वो समय के आर-पार भी जा सकती है यानि भूतकाल और भविष्य दोनों में सैर कर सकती है. और तो और इसने तो दूसरी दुनिया के जीवों से भी बात चीत करने का दावा किया है.
एकदम पतली कमर, गुडिया जैसे हाथ, रंगीन कांटेक्ट लैंस और काफी ज्यादा मेकअप व भावशून्य चेहरे की बदौलत इस कमसिन और सेक्सी मॉडल को जीती जागती मानव बार्बी का खिताब मिल चुका है.
एकदम एक प्यारी सी गुडिया जैसी दिखने वाली वेलेरिया खुद को ब्रेथेरियन बताती हैं. ब्रेथेरियन यानि वो जीव जो न तो खाना खाता है और न पानी पीता है. इस मॉडल के अनुसार उसको अब भूख और प्यास लगनी ही बंद हो गई है.


