Published On:Sunday, March 2, 2014
Posted by NJFI media
इस्लामाबाद कोर्ट में हमला, 11 की मौत
बीबीसी उर्दू के अनुसार प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के प्रवक्ता ने बताया कि ये हमला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुआ.
इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय स्कूलों को खाली करा लिया गया है.
इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-8 में स्थित कचहरी में सेशन जज रफ़ाक़त आवान के अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया.
हमलावरों ने फायरिंग की और देसी बम फेंके जिससे जज आवान जख्मी हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया


