Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, March 23, 2014
Posted by NJFI media

जसवंत सिंह ने फिर की बीजेपी की आलोचना, कहा, कल भरूंगा बाड़मेर से पर्चा


Will file nomination from Barmer tomorrow: Jaswant Singh

जोधपुर: बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने एक बार फिर पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीजेपी के नेता के एडजस्ट करने के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मैं कोई फर्नीचर या सामान नहीं हूं, जिसे एडजस्ट किया जा सके।
जसवंत ने बाड़मेर के लिए रवाना होने से पहले यह साफ कर दिया कि वह कल बाड़मेर से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी कल ही तय होगा कि वह पार्टी से इस्तीफा देंगे या नहीं।
इस बीच, यह भी खबर है कि जसवंत सिंह के बेटे और बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह ने पार्टी से मेडिकल ग्राउंड्स पर एक महीने की छुट्टी मांगी है। बीजेपी ने आज बाड़मेर और जेसलमेर के विधायकों और जिला अध्यक्षों को जयपुर तलब किया है।
शनिवार को एनडीटीवी से खास बातचीत में जसवंत सिंह ने कहा था कि बीजेपी में वैचारिक अतिक्रमण हो रहा है। बीजेपी में अपनी उपेक्षा से नाराज जसवंत सिंह बातचीत के दौरान रो पड़े। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे से कुछ दिन पहले ही जसवंत ने मीडिया से बात करते हुए बाड़मेर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन बीजेपी ने उनकी मांग को नजरअंदाज करते हुए यहां से कर्नल सोनाराम को टिकट दे दिया।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 9:57 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 9:57 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "जसवंत सिंह ने फिर की बीजेपी की आलोचना, कहा, कल भरूंगा बाड़मेर से पर्चा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter