Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, March 5, 2014
Posted by NJFI media

भाजपा व आप कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, तोड़फोड व पत्थरबाजी

पाटन/नई दिल्ली। गुजरात के पाटन जिले में बिना इजाजत रोड शो किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के विरोध में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुधवार को पाटन के राधनपुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर रोड शो करने से रोकने और पूछताछ के लिए थाने ले जाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ओर से लोग उग्र हो गए और जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई। इसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई। आप का आरोप है कि केजरीवाल को मोदी के इशारे पर हिरासत में लिया गया। आप नेता आशुतोष ने कहा कि मोदी केजरीवाल से डर गए हैं। वे गुजरात को अपनी विरासत समझते हैं। वहीं आप नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी में राजनीतिक साजिश नजर आती है, क्योंकि केजरी गुजरात के विकास के दावे की सच्चाई जानने गए थे।
मालूम हो कि स्थानीय प्रशासन ने बिना इजाजत रोड शो करने को लेकर केजरीवाल के काफिले रोक दिया था और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। गुजरात के आप संयोजक सुखदेव ने दावा किया है कि केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि पाटन एसपी ने इससे इन्कार किया। उन्होंने कहा कि इजाजत से संबंधी पूछताछ के लिए केजरीवाल को लाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि एसपी ने केजरीवाल से आदर्श आचार संहिता लेकर कड़े लहजे में बात की। इस पर केजरीवाल ने एसपी से कहा, मुझे कानून मत बताएं। बाद में वे अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल गए।
गौरतलब है कि गुजरात में एक चरण में 30 अप्रैल को आम चुनाव होने वाला है और चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है।
उधर, केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि आप संयोजक को हिरासत में लिया जाना यह दर्शाता है कि मोदी उनसे डर गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात को अपनी जागीर समझते हैं। वहीं आप नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि मोदी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। यह उनके पतन की शुरुआत है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:40 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:40 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "भाजपा व आप कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, तोड़फोड व पत्थरबाजी"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter