Published On:Sunday, March 23, 2014
Posted by NJFI media
यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस!
कीव : यूक्रेन के सुरक्षा प्रमुख एंद्रिय पारुबिय ने आगाह किया है कि रूस के सैनिक किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का मकसद सिर्फ क्रीमिया नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन है. उनके सैनिक किसी भी वक्त हमला करने के लिए तैयार हैं.’ उधर, यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति अलेकजेंद्र तुरचीनोव ने कहा कि क्रीमिया में सेवस्तोपोल के निकट बेलबेक वायु सेना अड्डे पर कमांडर कर्नल युलिय मामुचर को रूस समर्थक बलों ने पकड़ा है.
वहीं क्रीमिया के एक नेता ने यूक्रेन में रहने वाले रूसियों से कहा कि वे कीव के शासन के खिलाफ खड़े हो और रूस के सुरक्षा बलों का स्वागत करें. सेर्गई आस्कीयोनोव ने कहा कि क्रीमिया के सामने ‘दुखद भविष्य’ नजर आ रहा था, लेकिन ‘हम खड़े हुए और जीते. हमारी मातृभूमि रूस ने मदद दी. इसलिए मैं आप लोगों से जंग की अपील करता हूं.’

