अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर हुई वार्ता के दौरान यूक्रेन में जारी संकट के राजनीतिक समाधान का प्रस्ताव रखा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने बताया कि ओबामा ने एक घंटे तक चली वार्ता के दौरान पुतिन से कहा कि क्रीमिया में रूस की गतिविधि यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है, जिसने अमेरिका को यूरोपीय साझीदारों के साथ इस संदर्भ में कई कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।
ओबामा प्रशासन ने क्रिमिया में चल रही कार्रवाई को रूसी नियंत्रण करार दिया है और इसमें शामिल रूसी और यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध और संपत्ति जब्त के आदेश दिए हैं। इसके साथ रूस के साथ सैन्य संबंध और व्यापारिक निवेश कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
व्हाइट हाउस ने इस वार्ता के संबंध में कहा, ''राष्ट्रपति ओबामा ने संकट का हल कूटनीतिक तरीके से करने की राह सुझाई है, जो कि रूस, यूक्रेन के लोगों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हित में है।''
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 12:58 AM. Filed under
international
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 12:58 AM. Filed under
international
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response