Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media
ममता बैनर्जी का चुनाव खर्च सीमा बढ़ाने का विरोध
केंद्रीय कैबिनेट ने भले ही चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है लेकिन राजनीतिक दल ही सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बैनर्जी ने इस फैसले को हैरान और भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला फैसला करार दिया है।
बता दें कि कैबिनेट ने प्रति उम्मीदवार चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपए कर दिया है। ममता बैनर्जी ने कहा कि इस फैसले से कैपिटलिस्ट और बड़ी पार्टियों को तो फायदा होगा लेकिन मेरे जैसे छोटे-छोटे दल बर्बाद हो जाएंगे। ममता के मुताबिक सरकार का ये फैसला हैरान करने वाला है और मैं इसकी निंदा करती हूं।

