Published On:Wednesday, March 5, 2014
Posted by NJFI media
PHOTOS: अब छांव तले जुटीं लक्ष्मी जैसी साहसी लड़कियां!
स्टाप एसिड अटैक एनजीओ के प्रमुख आलोक दीक्षित लक्ष्मी को मिले अमेरिकी अवार्ड से अत्यंत खुश हैं। जानिए अब उनके अगले मकसद के बारे में।
भोपाल। तेजाब हमले को रोकने में जुटे' स्टाप एसिड अटैक' एनजीओ के मुखिया आलोक दीक्षित ने लक्ष्मी के साहस को अपनी मुहिम की एक बड़ी कामयाबी मानते हैं। लक्ष्मी को अमेरिकी सरकार ने 'इंटरनेशनल वुमन अॉफ करेज' अवॉर्ड से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने वाशिंगटन में दिया।
लक्ष्मी के दोस्त आलोक दीक्षित ने बताया कि इस अवार्ड से लक्ष्मी काफी खुश है। वह चाहती हैं, कि जिस तरह विदेशों में एसिड अटैक के लिए सख्त कानून है वैसे ही कानून हमारे यहां भी बने। पीडि़तों को अच्छी से अच्छी मेडिकल सुविधाएं मिले और दोषी को सजा मिलने में देरी न हो। लक्ष्मी ने कहा कि मुझे खुशी है कि देश-दुनिया में भी लोग मेरे इस संघर्ष के बारे में जानते हैं व मुझे सराहते हैं। इस तरह के अवॉर्ड और सराहना से मेरा आत्मबल बढ़ता है।
मिशेल ओबामा ने किया सम्मानितः तेजाब हमले रोकने की मुहिम में जुटी भारत की लक्ष्मी को अमेरिकी सरकार ने 'इंटरनेशनल वुमन ऑफ क्रेज अवॉर्ड' दिया। मिशेल ओबामा ने लक्ष्मी को सम्मानित कर उनकी हिम्मत की तारीफ की। कार्यक्रम में लक्ष्मी के अलावा नौ देशों की महिलाओं को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। लक्ष्मी और उसके संघर्ष को सबसे पहले 'दैनिक भास्कर' ही सामने लेकर आया था। हालांकि वह सात साल से सुप्रीम कोर्ट में अपनी लड़ाई लड़ रही थी। पर पिछले साल जुलाई में भास्कर ने लक्ष्मी जैसे तेजाब हमले की शिकार महिलाओं के पक्ष में अभियान चलाया था।

