Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, March 5, 2014
Posted by NJFI media

इंतजार खत्म...9 चरणों में लोकसभा चुनाव, 16 मई को मतगणना

 Image Loading
16वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत सात अप्रैल से होगी। नौ चरणों में होने जा रहे चुनाव के लिए मतदान 12 मई को संपन्न होगा। देशभर में मतों को गिनती 16 मई को कराई जाएगी। यह घोषणा निर्वाचन आयोग ने बुधवार को की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस. संपत ने कहा कि मतदान अप्रैल महीने में 7, 9, 10, 12, 17, 24 और 30 तारीख को तथा मई में सात और 12 तारीख को कराए जाएंगे। संपत ने कहा कि लोकसभा के साथ सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी कराए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त संपत ने कहा कि दलों और सरकारों के लिए आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी और मतदाता सूचियों को एक जनवरी 2014 तक अद्यतन किया गया है और सभी राज्यों में प्रकाशित किया गया है। संपत ने कहा कि नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) विकल्प का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में पहली बार होगा। संपत ने कहा कि 7 अप्रैल से 12 मई के बीच नौ चरण में चुनाव होंगे। 16 मई को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता 81.4 करोड़ हैं, जो कि गत चुनाव से करीब 10 करोड़ अधिक हैं। गत लोकसभा चुनाव 2009 में 16 से 13 मई के बीच पांच चरणों में हुये थे। इस बार चुनाव में 81 करोड़ से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा का कार्यक्राल एक जून को समाप्त हो रहा है। इसलिए 30 मई तक नई लोकसभा का गठन हो जाना है। इस बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अधिकतम खर्च 70 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। पिछले दिनों सरकार ने लोकसभा चुनाव प्रचार की खर्च की सीमा बढ़ाने का फैसला किया था। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:04 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:04 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "इंतजार खत्म...9 चरणों में लोकसभा चुनाव, 16 मई को मतगणना "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter