Published On:Saturday, April 5, 2014
Posted by NJFI media
अफ्गानिस्तान में मतदान केंद्र पर विस्फोट
काबुल|
अफ्गानिस्तान के लोगर प्रांत में एक मतदान केंद्र पर हुए विस्फोट में तीन
लोग घायल हो गए। यह जानकारी प्रांत के गवर्नर ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ
के अनुसार गवर्नर अब्दुल हामिद ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30
बजे मोहम्मद आगा जिले के मुगल इलाके के एक मतदान केंद्र के नजदीक देसी बम
फटा, जिसमें तीन मतदाता घायल हो गए।
देश
में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदाताओं पर हुआ यह पहला हमला है।
घायलों को प्रांत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफ्गानिस्तान में
नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरु हुआ। यह देश में
मतदान के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सत्ता का पहला हस्तांतरण होगा।
देश में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदाताओं पर हुआ यह पहला हमला है। घायलों को प्रांत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफ्गानिस्तान में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरु हुआ। यह देश में मतदान के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सत्ता का पहला हस्तांतरण होगा।

