Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, May 19, 2014
Posted by NJFI media

कोलंबिया: बस में आग से 31 बच्चे और एक वयस्क की मौत

Image Loading
उत्तरी कोलंबिया के पंकदासियोन शहर में एक चर्च के कार्यक्रम से लौट रही बस में आग लग जाने से 31 बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 31 बच्चों और एक वयस्क के जले हुये शव बरामद किये गये हैं।

इन सभी की पहचान दांतों के रिकॉर्ड के आधार पर की गयी है। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे जिनमें से 18 लोग जलती हुयी बस से बाहर निकलने में कामयाब रहें। उन सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि बस में गैसोलीन का कनस्तर रखा था जिसकी वजह से आग काफी तेजी से फैली। उन्होंने बताया कि कुछ खराबी आ जाने के कारण बस बंद पड़ गयी थी। बस के चालक ने इंजन में पेट्रोल डाल कर बस स्टार्ट करने का प्रयास किया जिसके बाद उसमें आग लग गयी।

इससे पहले शहर की मेयर लुज स्टेला डरान ने कारकोल रेडियो को बताया कि 26 बच्चों के जले हुए शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि बस में 40 से 50 बच्चे सवार थे और इनके साथ सिर्फ का चालक था। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस फंदासियोन की ओर रवाना हो गये हैं। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्‍त किया है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:14 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:14 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "कोलंबिया: बस में आग से 31 बच्चे और एक वयस्क की मौत"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter