Published On:Monday, May 19, 2014
Posted by NJFI media
लापता मलेशियाई विमान के बारे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
किताब ने दावा किया गया है कि लापता विमान के लोगों के घरवाले कभी नहीं जान पाएंगे कि आखिर इस घटना में हुआ क्या था। किताब के मुताबिक जहाज पर हमला करके उसे गिरा दिया गया था, जिसके बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। एक चश्मदीद के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि थाइलैंड की खाड़ी में जलते हुए विमान को गिरते देखा था जिस समय थाइलैंड और अमेरिका के बीच जमीन, हवा और पानी में युद्ध का अभ्यास चल रहा था। तब एक सैनिक ने अचानक मलयेशियाई विमान पर गोली चला दी।
न्यूजीलैंड के एक गवाह के हवाले से किताब ने दावा किया कि इसके उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान पर हमला किया गया जिसमें विमान में सवार सभी यात्री मारे गए। किताब ने यह भी खुलासा किया है कि तलाशी में लगी एजेंसियों ने गलत रिपोर्ट दी है। गौरतलब है कि 8 मार्च को मलेशियाई विमान ने क्वालालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 14 देशों के 239 लोग सवार थे।

