Published On:Friday, May 9, 2014
Posted by NJFI media
पाकिस्तान 4.3 तीव्रता का भूकंप , 2 की मौत, 50 घायल
कराची। नवाबशाह जिले में शुक्रवार रात आए भूकंप से लगभग 2 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप के प्रभाव से कई मकानों की छत, लोगों के ऊपर आ गिरी। यूएस जियोलाजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई।
भूकंप का केंद्र नवाबशाह से 27 कि.मी. उत्तर-पूर्व में 15 कि.मी. की गहराई में था । पुलिस व सुरक्षा जवानों ने तुरंत घायलों को नवाबशाह सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई व मकानों को खाली करा दिया गया ।

