Published On:Friday, June 6, 2014
Posted by NJFI media
सुमित्रा महाजन बनीं लोकसभा स्पीकर और भी...
इसके बाद प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ ने घोषणा की कि सुमित्रा महाजन को सर्वसम्मति से सदन का स्पीकर चुना गया है. नाम के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री खुद सुमित्रा महाजन को स्पीकर की कुर्सी तक ले कर गए.
गौरतलब है कि सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को लोकसभा के सबसे अहम पद के लिए नामांकन किया था. और सभी दलों ने उनके नाम पर बेहिचक मुहर लगा दी. शुक्रवार को चुनाव की औपचारिकता पूरी कर दी गई.
कौन है सुमित्रा महाजन?
सुमित्रा महाजन संसद की उन तीन सासंदों में से हैं जो सबसे लंबे समय से संसद में जनता की नुमाइंदगी कर रहे हैं. 1989 में पहली बार संसद पहुंची सुमित्रा महाजन 2014 में 8वीं बार संसद चुनकर पहुंची हैं. संसद में मध्यप्रदेश के इंदौर की नुमाइंदगी करने वाली सुमित्रा महाजन का जैसा मिजाज और जो सम्मान है, उस हिसाब से लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं.

और भी...