Published On:Monday, June 23, 2014
Posted by NJFI media
मलेशियाई में ईसाइयों को नहीं मिली 'अल्लाह' शब्द के इस्तेमाल की इजाजत
आलालंपुर: मलेशिया में ईश्वर के संदर्भ में 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल करने का अधिकार पाने का ईसाइयों का अंतिम प्रयास भी विफल हो गया, क्योंकि यहां की शीर्ष अदालत ने इसपर लगे प्रतिबंध को वैध करार दे दिया है। शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद इस मुस्लिम बहुल देश में पिछले कई सालों से चला आ रहा बेहद विभाजनकारी कानूनी मामला समाप्त हो गया है। यह मामला कैथोलिक चर्च द्वारा अदालत के समक्ष लाया गया था। कैथोलिक चर्च इस संबंध में सरकार द्वारा इसके हेराल्ड अखबार के मलय-भाषा के संस्करण में ईश्वर को अरबी शब्द 'अल्लाह' से संबोधित करने पर लगाए प्रतिबंध को पलटने की मांग कर रहा था।
