Published On:Friday, June 6, 2014
Posted by NJFI media
चुकन्दर और खीरे का रायता
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
2 कप दही, 1 चुकन्दर, 1 खीरा, 1 टमाटर, 2 टे.स्पून मूंगफली, 1 टे.स्पून हरा धनिया, 1 हरी मिर्च, 1 टे.स्पून ताजा नारियल, 1 टी स्पून चीनी, नमक स्वादानुसार।
छौंक के लिए:
1 टी स्पून जीरा, 2 चुटकी हींग, 2 टी स्पून तेल।
विधि :
चुकन्दर को उबालकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। खीरा, टमाटर, मूंगफली, हरा धनिया, हरी मिर्च को बारीक काट लें। नारियल को कद्दूकस कर लें। दही को अच्छी तरह फेंट लें और सभी सामग्रियां मिला दें।
फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें जीरा डालकर चटकने दें अब इसमें एक चुटकी हींग भी डाल दें। अब इस छौंक को रायते में डाल दें।
रायते को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा कर सर्व करें।


